मियामी। दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने आठवीं बार मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। 33 वर्षीय सेरेना ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराया। इस जीत से सेरेना इस टूर्नामेंट को कम से कम आठ बार जीतने वाली स्टेफी ग्राफ, मार्टिना नवरातिलोवा और क्रिस एवर्ट जैसे खिलाडिय़ों की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैं।

