Today: Tuesday Oct 06, 2026

अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट

Posted on Mar 24 2015 | Author: Ashok Sharma

मेलबोर्न। अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है। उन्होंने रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा को हराकर छठी बार यह खिताब जीता। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना इससे पहले वर्ष 2010 में चैंपियन बनी थीं। उन्होंने अब तक एकल खिताब के रूप में 19 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।  इसके साथ ही वे महिलाओं में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाली खिलाडिय़ों में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। सेरेना ने छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, छह बार यूएस ओपन, पांच बार विंबलडन और दो बार फ्रेंच ओपन जीता है। महिला टेनिस इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की माग्रेट कोर्ट 24 खिताबों के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं जर्मनी की स्टेफी ग्राफ 22 ग्रैंड स्लैम जीतकर दूसरे और अब सेरेना और अमेरिका की ही हेलेन विल्स मूडी 19-19 खिताबों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

New Release