सेपांग (मलेशिया)। फेरारी के सेबेस्टियन वेटल 'मलेशियन ग्रां प्री' में खिताब जीतकर फॉर्मूला वन के इतिहास में रन स्कोर करने वाले ड्राइवरों में सबसे कम उम्र के रेसर बन गए हैं। चार बार के विश्व चैंपियन जर्मनी के वेटल के कॅरिअर की यह 40वीं जीत है। वेटल ने दमदार टीम मर्सिडीज के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन और निको रोसबर्ग को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासल की। (30 मार्च, 2015)

