वर्ल्ड पुलिस गेम्स में बनाया रिकॉर्ड
जयपुर। अमेरिका के वर्जीनिया में चल रहे वल्र्ड पुलिस गेम्स में राजस्थान पुलिस एथलेटिक्स टीम की सपना ने 5 किलोमीटर रेस वॉक ईवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उन्होंने 27.37 मिनट के पूर्व रिकॉर्ड को तोडते हुए 26.14 मिनिट में यह रेस वॉक पूर्ण कर वर्ल्ड पुलिस गेम्स का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। वे राजस्थान पुलिस में उपनिरीक्षक हैं। प्रतियोगिता में भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं सपना की यह उपलब्धि राजस्थान पुलिस के इतिहास में पहली बार है। (1 जुलाई, 2015)

