17 अन्य खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दुनिया की नंबर एक युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल-रत्न' से सम्मानित किया। उनके साथ ही 17 अन्य खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए गए। सानिया यह पुरस्कार पाने वाली दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पूर्व वर्ष 1996-97 में लिएंडर पेस को यह पुरस्कार मिल चुका है। सानिया को 2004 में अर्जुन पुरस्कार और 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
खेल पुरस्कार निम्न प्रकार हैं
राजीव गांधी खेल रत्न : सानिया मिर्जा
अर्जुन पुरस्कार : संदीप कुमार (तीरंदाजी), एम आर पूवम्मा (एथलेटिक्स), किदाम्बी श्रीकांत (बैडमिंटन), मंदीप जांगड़ा (बॉक्सिंग), रोहित शर्मा (क्रिकेट), दीपा कर्माकर (जिम्नास्टिक), पी आर श्रीजेश (हॉकी), मंजीत छिल्लर (कबड्डी), अभिलाषा म्हात्रे (कबड्डी), स्वर्ण सिंह (रोइंग), अनूप कुमार यामा (रोलर स्केटिंग), जीतू राय (शूटिंग), एस सतीश कुमार (भारोत्तोलन), बजरंग (कुश्ती), बबीता कुमारी (कुश्ती), युम्नम संथोई देवी (वुशु), शरत एम. गायकवाड़ (पैरा स्विमिंग)
द्रोणाचार्य पुरस्कार : कोच अनूप सिंह (कुश्ती), नवल सिंह(पैरालंपिक कोच), हरबंस सिंह (एथलेटिक्स), स्वतंत्र राज सिंह (मुक्केबाजी) और निहार अमीन (तैराकी)
ध्यानचंद पुरस्कार : रोमियो जेम्स (हॉकी), शिव प्रकाश मिश्रा (टेनिस), टी.पी.पी. नायर (वॉलीबॉल)
तेनजिंग नोर्गे साहस पुरस्कार : अरुणिमा सिन्हा और जोत सिंह (भूमि साहस), विंग कमांडर परमवीर सिंह (जल), लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) सतेन्द्र वर्मा (वायु) और कर्नल सेवानिवृत्त सतीश चंद्र वर्मा (जीवनपर्यन्त)
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी : पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला (29 अगस्त, 2015)

