सिंगापुर। वर्ष के आखिरी टेनिस टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स में भारत की सानिया मिर्जा ने अपनी जोड़ीदार जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस जोड़ी ने सीह सू वेई और पेंग शुआई की जोड़ी को शिकस्त दी। दोनों को महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा के नाम पर रखी ट्रॉफी के साथ ही पांच लाख डॉलर भी पुरस्कार में मिले। उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्जा ने इसी साल यूएस ओपन में मिश्रित युगल का खिताब जीता है।

