Today: Tuesday Oct 06, 2026

सानिया मिर्जा-ब्रूनो सोर्स को यूएस ओपन मिश्रित युगल खिताब

Posted on Nov 17 2014 | Author: Rk Sharma

अमेरिकी-मैक्सिकन जोड़ी को हराया
न्यूयार्क। भारत की शीर्ष टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोर्स की जोड़ी ने अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स व मैक्सिको के सेंटियागो गोंजालेज को मात देकर यूएस ओपन के मिश्रित युगल खिताब पर कब्जा कर लिया। ब्रूनो ने यूएस ओपन का दूसरा मिश्रित युगल खिताब जीता है। उन्होंने 2012 में रूस की एकाटेरिना मकारोवा के साथ यह खिताब जीता था। सानिया ने 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2012 में फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब भारत के महेश भूपति के साथ जीता था।

New Release