नई दिल्ली। भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा जारी ताजा एब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जो उने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं सोमदेव 10 स्थानों की गिरावट के साथ 135वें नंबर पर खिसक गए हैं। पुरूष युगल रैंकिंग में भारत के लिएंडर पेस 4250 अंकों के साथ 13वें स्थान पर बरकरार हैं।
