इस जोड़ी का वर्ष का 8वां खिताब
बीजिंग। विश्व की नंबर एक जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2015 का महिला युगल का खिताब जीत लिया है। इस जोड़ी ने ताइपे की हाओ चिंग चान और युंग जान चान की जोड़ी को हराया। भारतीय और स्विस जोड़ी का 2015 में एक साथ यह आठवां खिताब है जिसमें विंबलडन और यूएस ओपन के महिला युगल खिताब शामिल हैं। वहीं यह सानिया का व्यक्तिगत रूप से साल का नौवां खिताब है। (10 अक्टूबर, 2015)

