Today: Sunday Oct 04, 2026

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जीता डब्ल्यूटीए फाइनल्स टूर्नामेंट

Posted on Oct 01 2016 | Author: Ashok Sharma

सिंगापुर। विश्व की नंबर एक महिला टेनिस जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा और कार्ला सुआरेज नवारो की जोड़ी को हराया। इस जीत के साथ ही सानिया मिर्जा ने हिंगिस के साथ साल का नौंवा और व्यक्तिगत तौर पर 10वां खिताब जीता। वे वर्ष 2015 में खिताब जीत के मामले में दुनिया के नंबर एक पुरूष एकल खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच से आगे निकल गई हैं। जोकोविच ने इस वर्ष जहां 9 खिताब जीते हैं वहीं सानिया ने 10 खिताब जीत लिए हैं। (1 नवंबर, 2015)

New Release