इंदौर। भारत के साकेत मिनेनी ने अपना पहला एटीपी चैलेंजर टेनिस खिताब जीता है। उन्होंने कजाकिस्तान के अलेक्सांद्र नेदोवयेसोव को हराया। साकेत को पुरस्कारस्वरूप 50 हजार डॉलर की राशि मिली। वहीं इस खिताब से उनकी एटीपी रैंकिंग में भी सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि साकेत ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर में हुए 17वें एशियाई खेलों में मिश्रित युगल का स्वर्ण व पुरुष युगल का रजत पदक जीता था।

