Today: Thursday Jul 02, 2026

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सायना नेहवाल ने जीता रजत पदक

Posted on Mar 17 2016 | Author: Ashok Sharma

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

स्पेन की कैरोलिना मारिन बनी महिला वर्ग की विजेता

जकार्ता। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वे इस प्रतियोगिता में रजतक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने पराजित किया। विश्व चैंपियनशिप में इससे पूर्व भारतीय खिलाडिय़ों ने कांस्य पदक ही जीते थे। प्रकाश पादुकोण ने 1983 में, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला जोड़ी ने 2011 में तथा पी.वी. ङ्क्षसधू ने 2013-14 में कांस्य पदक जीता था।

चीन के चेन लोंग ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब

चीन के विश्व के नंबर एक खिलाड़ी चेन लोंग ने भी प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने गत वर्ष भी यह खिताब जीता था। चेंग ने मलेशिया के ली चोंग वेई को हराया। (16 अगस्त, 2015)

New Release