चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय बनीं
बर्मिंघम (इंग्लैंड)। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीन मैरीन से पराजित हो गईं। लेकिन इसके साथ ही सायना इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं। उनसे पूर्व महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण 1980 (विजेता) और 1981 में तथा पुलेला गोपीचंद 2001 (विजेता) में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। (9 मार्च, 2015)

