कुआलालंपुर (मलेशिया)। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल विश्व रैंकिंग में चोटी पर पहुंच गई हैं। अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ की रैकिंग के अनुसार सायना एक नंबर पर, दूसरे नंबर पर स्पेन की कैरोलिना मारिन और तीसरे स्थान पर चीन की लि शूरुइ हैं। सायना ने 29 मार्च को इंडिया ओपन सुपर सीरिज खिताब जीतकर नंबर वन बनने की ओर कदम बढ़ा लिए थे। वहीं भारत की पीवी सिंधु रैंकिंग में नौवें स्थान पर हैं। जबकि पुरुष वर्ग में इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता किदाम्बी श्रीकांत चौथे स्थान पर हैं। (2 अप्रेल, 2015)

