फुजू (चीन)। भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग का चाइना ओपन खिताब जीत लिया। फाइनल में सायना नेहवाल ने जापान की अकाने को हरा पहली बार यह खिताब जीता। वहीं श्रीकांत दो बार के ओलंपिक चैंपियन और पांच बार के विश्व विजेता चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन को हरा चैंपियन बने।

