
'इनसाइक्लोपीडिया ऑफ क्रिकेट' के नाम से प्रसिद्ध थे डूंगरपुर
डूंगरपुर। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने मुम्बई स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इण्डिया (सीसीआई) के सी.के.नायडू सभागार में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजसिंह डूंगरपुर पर प्रकाशित पुस्तक 'राजसिंह डूंगरपुर: ए ट्रिब्यूट' का विमोचन किया। तेंदुलकर ने अपनी उपलब्धियों के लिए राजसिंह डूंगरपुर की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर है वह सब कुछ राजसिंह डूंगरपुर की बदौलत ही है। उन्होंने स्कूली जीवन से ही मार्गदर्शन प्रदान करते हुए एक अभिभावक के रूप में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में स्थापित किया। सचिन ने राजसिंह डूंगरपुर को 'फादर फिगर' बताते हुए कहा कि आज राजभाई जहां भी है वहां मुझे स्माइलिंग फेस से देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्व. राजसिंह डूंगरपुर 'इनसाइक्लोपीडिया ऑफ क्रिकेट' के नाम से प्रसिद्ध थे।