सिडनी। ब्रैडमैन फाउंडेशन ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को 'ब्रैडमैन हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया है। उनके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को भी ब्रैडमैन हॉल ऑफ फेम में सम्मिलित किया गया है। उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर ने महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से उनके 90वें जन्मदिन पर मुलाकात की थी। क्रिकेट के 'संत' के रूप में पहचाने जाने वाले ब्रैडमैन ने सचिन के बार में एक बार कहा था कि इस भारतीय की तकनीक उन्हें खुद की याद दिलाती है।

