Today: Thursday Jul 02, 2026

रूस में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Posted on May 29 2016 | Author: Ashok Sharma

खेल प्रबंधन समूह इंडियन टाइगर्स तैयार करेगा रूसी क्रिकेटर

नई दिल्ली। देश के खेल प्रबंधन समूह इंडियन टाइगर्स ने क्रिकेट रुस के साथ समझौता किया है जिसके तहत रुस में क्रिकेट को जमीनी स्तर पर बढ़ावा का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए इंडियन टाइगर्स कोङ्क्षचग संसाधनों, अंतर्राष्ट्रीय कोचों, क्लिनिक और कैम्पों की सहायता से रुस में क्रिकेट को बढ़ावा देगा। इंडियन टाइगर्स समूह के संस्थापक और सीईओ पीयूष धींगरा ने बताया कि क्रिकेट रुस के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी से क्रिकेट खेलने वाले देशों में इस खेल को लेकर अपील बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि रुस, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का सदस्य देश है। रुस वर्ष 2012 में आईसीसी से जुड़ गया था और वर्तमान में क्रिकेट रुस के अंतर्गत 44 क्षेत्रीय इकाईयां भी हैं। (18 सितंबर, 2015)

New Release