ज्युरिख (स्विट्जरलैंड)। प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लगातार दूसरे वर्ष फीफा बैलन डी आेर अवॉर्ड प्रदान किया गया है। उन्होंने अर्जेन्टीना के लियोनल मैसी और जर्मनी के गोलकीपर मैन्युएल नियुएर को पछाड़ते हुए यह अवॉर्ड पाया। ये दोनों क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। रोनाल्डो ने यह अवार्ड तीसरी और लगातार दूसरी बार जीता है। इसके अलावा फीफा विश्वकप जीतने वाली जर्मन टीम के कोच जो आकिम लू को बेस्ट कोच ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया है।

