Today: Thursday Jul 02, 2026

सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम

Posted on Mar 26 2016 | Author: Ashok Sharma

भारत के विराट कोहली का रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए वनडे मुकाबले में प्राप्त की। अमला ने मात्र 119वें एकदिवसीय मैच की 116वीं पारी में अपना 21वां शतक पूरा किया। इससे पहले भारत के विराट कोहली ने 133वीं वनडे पारी में 21 शतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। कोहली से पूर्व भारत के ही सचिन तेंदुलकर ने 200वीं पारी में 21 शतक बनाए थे। (20 अगस्त, 2015)

New Release