रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के निदेशक
Posted on Oct 02 2014 | Author: Ashok Sharma
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का निदेशक (क्रिकेट) बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मुख्य कोच की जिम्मेदारी डंकन फ्लेचर को ही दी है। पूर्व भारतीय आलराउंडर संजय बांगड और पूर्व तेज गेंदबाज भारत अरूण को सह कोच की भूमिका सौंपी गई है। आर श्रीधर आगामी सीरीज के लिये क्षेत्ररक्षण कोच होंगे। श्रीधर बेंगलूरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़े हुए हैं।