लॉस एंजिल्स। गोल्फर रणवीर सिंह स्पेशल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऑटिज्म से पीडि़त रणवीर मात्र 14 साल के हैं। उन्होंने जीएफ गोल्फ लेवल-2 अल्टरनेट शॉट टीम प्ले में यह कारनामा किया। उन्होंने और उनकी पार्टनर मोनिका जाजू ने नौ शॉट के दम पर हांगकांग और निप्पन के ऊपर जगह बनाई।
उल्लेखनीय है कि रणवीर सिंह दो वर्ष पहले एशिया पेसिफिक वल्र्ड गेम्स दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। (1 अगस्त, 2015)

