Today: Wednesday Aug 19, 2026

टेस्ट क्रिकेट में राजस्थान के पंकज का अनचाहा रिकॉर्ड

Posted on Sep 20 2014 | Author: Site Admin

साउथम्प्टन (इंग्लैंड)। भारतीय तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने पदार्पण टेस्ट मैच में बिना विकेट लिए 179 रन देने का अनचाहा और नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एजिस बाउल में तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 37 ओवर में 146 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले पाए। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली पारी में विकेट लिए बिना सर्वाधिक रन देने के रिकॉर्ड में पंकज का गेंदबाजी विश्लेषण दूसरे स्थान पर है। पंकज राजस्थान क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर ब्रायस मैकगेन ने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में 149 रन दिए थे और उन्हें विकेट नहीं मिला था, लेकिन पदार्पण मैच में विकेट लिए बिना सर्वाधिक रन देने का रिकॉर्ड अब पंकज के नाम पर दर्ज हो गया है। 
New Release