पालेम्बांग। भारत के युवा बैडमिंटन खिलाडी एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के फरमान अब्दुल खलिक को 21-11, 22-20 से हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीत लिया। प्रणय इस वर्ष ग्रां प्री गोल्ड जीतने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। सायना नेहवाल ने जनवरी में इंडिया ग्रां प्री गोल्ड और अरविंद भट्ट ने मार्च में जर्मन आेपन ग्रां प्री खिताब जीता था।

