
बर्लिन। फीफा विश्व कप जीतने वाली जर्मन टीम के कप्तान फिलिप लाम ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है। 30 वर्षीय लाम ने जर्मन फुटबॉल फेडरेशन की वेबसाइट पर कहा कि पिछले सत्र के दौरान मैंने फैसला लिया था कि विश्व कप के बाद मैं अंतरराष्ट्रीय करियर से विदा ले लूंगा। मैंने कोच जोआकिम लोउ को अपने फैसले के बारे में बताया था। मैं खुश और आभारी हूं कि अपने करियर की समाप्ति ब्राजील में विश्व कप जीतने के साथ कर रहा हूं।

