दिलीप वेंगसरकर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पाली उमरीगर ट्रॉफी से नवाजा है। उन्हें देश का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चुना गया है। यह अवार्ड वर्ष 2013-14 में उनके प्रदर्शन की बदौलत मिला है। मेरठ के इस युवा क्रिकेटर को इस अवार्ड के साथ ट्रॉफी और पांच लाख रुपए का चैक प्रदान किया जाएगा। बीसीसीआई ने पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर को 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' प्रदान किया है। वेंगी के नाम से मशहूर दिलीप वेंगसरकर इस सम्मान को पाने वाले 22वें खिलाड़ी हैं। उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार का गठन 1994 में किया गया था।
इसके अलावा रणजी सत्र के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर को प्रदान की जाने वाली 'लाला अमरनाथ ट्रॉफी' परवेज रसूल और विनय कुमार को, 'माधव राव सिंधिया ट्रॉफी' केदार जाधव और रिषि धवन को प्रदान की गई है।

