Today: Wednesday Oct 07, 2026

भारत के 282वें टेस्ट खिलाड़ी बने पंकज सिंह

Posted on Sep 02 2014 | Author: Site Admin

40 साल बाद राजस्थान को टेस्ट टीम में मौका

साउथम्पटन (इंग्लैंड)। राजस्थान के तेज गेंदबाज पंकज सिंह को अपने टेस्ट कॅरिअर का पदार्पण करने का मौका मिल गया। पंकज को चार साल के लम्बे अंतराल के बाद फिर से भारत की तरफ से खेलने का मौका मिला है। पंकज को यह मौका लॉर्ड्स टेस्ट के मैन ऑफ द मैच ईशांत शर्मा के चोटिल होने के कारण मिला है। राजस्थान क्रिकेट संघ अध्यक्ष ललित मोदी ने भी पंकज के टेस्ट कॅरिअर में पर्दापण करने पर उन्हें बधाई दी। राजस्थान से करीब 40 बाद किसी खिलाड़ी का टेस्ट मैच के लिए चयन हुआ है। इससे पहले 11 दिसंबर 1974 को पार्थ सारथी ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ दिल्ली में टेस्ट मैच खेला था। 
New Release