चेन्नई। प्रसिद्ध स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने '6 रेड इनविटेशन स्नूकर टूर्नामेंट-2015' जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में आलोक कुमार को हराया। तकनीकी रूप से मजबूत दोनों ही खिलाडिय़ों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में आडवाणी ने बेस्ट आफ 13 फ्रेम प्रारुप में बाजी अपने नाम कर ली। (31 अगस्त, 2015)

