सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराया
लीड्स (ब्रिटेन)। भारतीय बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को शिकस्त दी। 11वां विश्व खिताब जीतने वाले आडवाणी ने पूर्व चैंपियन गिलक्रिस्ट को 6-2 से परास्त किया।

