Today: Thursday Aug 20, 2026

पंकज आडवाणी राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियन

Posted on Mar 10 2015 | Author: Ashok Sharma

सातवीं बार बने विजेता

कोलकाता। देश के शीर्ष बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीत ली है। उन्होंने सातवीं बार यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2012, 2011, 2009, 2008, 2007 और 2005 में यह खिताब जीता था। आडवाणी ने ध्रुव सितवाला को 5-0 से मात दी। उल्लेखनीय है कि पंकज आडवाणी 12 बार विश्व चैम्पियन रह चुके हैं। चैंपियनशिप में रेलवे के सिद्धार्थ पारिख तीसरे स्थान पर रहे।

New Release