Today: Thursday Jul 02, 2026

हॉकी इंडिया सिखाएगा ऑनलाइन हॉकी

Posted on Feb 05 2015 | Author: Ashok Sharma

नई दिल्ली। देश में हॉकी की संस्था हॉकी इंडिया (एचआई) ने युवा प्रतिभाओं को हॉकी सिखाने के लिए ऑनलाइन अकादमी की शुरुआत की है। इस अकादमी का फायदा हॉकी प्रशिक्षकों को भी मिलेगा और वे नई तकनीकों की जानकारी पा सकेंगे। इसके अलावा वेबसाइट पर हॉकी स्टिक को सही तरीके से पकडऩे से लेकर पेनल्टी कॉर्नर तक की जानकारी दी गई है। हॉकी सीखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल है 'एचआईओएपी डॉट ओआरजी'।

New Release