नई दिल्ली। ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 75 लाख रुपए सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे। युवा मामले और खेल मंत्रालय ने अंतरर्राष्ट्रीय स्पद्र्धाओं के पदक विजेता खिलाडिय़ों एवं कोचों को सम्मान स्वरूप दी जाने वाली पुरस्कार राशि में वृद्धि की है। पदक राशि इस प्रकार है-
ओलंपिक (ग्रीष्म एवं शीतकालीन)
- स्वर्ण पदक - 75 लाख रुपए
- रजत पदक - 50 लाख रुपए
- कांस्य पदक - 30 लाख रुपए
एशियाई व राष्ट्रमंडल खेल
- स्वर्ण पदक - 30 लाख रुपए
- रजत पदक - 20 लाख रुपए
- कांस्य पदक - 10 लाख रुपए
पैरालिम्पिक खेलों (ग्रीष्म एवं शीतकालीन), पैरा-एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेल (पैरा-एथलेटिक्स) के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि ओलिम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के समान निर्धारित कर दी गई है। इसके अलावा विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई चैम्पियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि की तीन अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। (27 मई, 2015)

