फाइनल से हटे रोजर फेडरर, बिना खेले जीते जोकोविच
ब्रायन बंधुओं का युगल खिताब पर कब्जा
लंदन (इंग्लैंड)। साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी टूर फाइनल्स को सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बिना पसीने बहाए जीत लिया। फाइनल में उनकी भिड़ंत रोजर फेडरर से होनी थी, लेकिन फेडरर पीठ दर्द के कारण मैच नहीं खेल पाए। उधर युगल स्पर्द्धा का खिताब ब्रायन बंधुओं बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन की जोड़ी ने जीता।

