भारत के ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को हराया
सोच्चि (रूस)। विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने विश्व चैंपियनशिप खिताब बरकरार रखा है। वे भारत के ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को 11वीं बाजी में हराकर पुन: विश्व चैंपियन बने। फाइनल मुकाबले में कार्लसन ने दूसरी, छठी और ग्यारहवीं बाजी जीती, वहीं आनंद सिर्फ तीसरी बाजी ही जीत पाए। कार्लसन ने 6.5 अंक के साथ बाजी मार ली।

