एंटवर्प। नीदरलैंड की महिलाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। फाइनल में नीदरलैंड ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दक्षिण कोरियाई टीम को 2-1 से हराया। नीदरलैंड की ओर से केइआ और एलेन हूग ने गोल किए। वहीं कोरियाई टीम की ओर से एकमात्र गोल जॉयस सोमब्रोएक ने किया। (5 जुलाई, 2015)

