नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप-2015 में भारत के पहलवान नरसिंह पंचम यादव ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने यह मुकाबला 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग मं जीता। इसके साथ ही वे रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी कर गए। ऐसा पहली बार है जब किसी भारतीय पहलवान ने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतकर भारत के लिए ओलंपिक बर्थ पक्का किया हो। (13 सिंतबर, 2015)

