लुसाने। दूसरी बार डोपिंग की दोषी पाए जाने के बाद खेल पंचाट ने तुर्की की ओलंपिक पदक विजेता धावक एस्ली काकिर एल्पटेकिन के पदक छीनने तथा उन पर आठ साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि एल्पटेकिन ओलंपिक खेलों और यूरोपियन चैंपियनशिप में जीते गए खिताब वापिस करने पर राजी हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि एल्पटेकिन ने वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में स्वर्ण और 2012 यूरोपियन चैंपियनशिप खिताब जीता था। एल्पटेकिन को पहली बार वर्ष 2004 में डोपिंग का दोषी पाया गया था। तब उन पर दो वर्ष के लिए बैन लगाया गया था। (18 अगस्त, 2015)

