विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप-2015
लंदन। विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट-2015 का महिला युगल खिताब भारत की सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने जीत लिया है। इस जोड़ी ने रूस की एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेस्निना की जोड़ी को हराकर खिताब जीता। सानिया पहली बार विंबलडन के महिला युगल फाइनल में पहुंचीं और ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर लिया। (12 जुलाई, 2015)

