Today: Wednesday Aug 19, 2026

माकारोवा-वेेस्नीना ने यूएस महिला युगल का खिताब जीता

Posted on Nov 18 2014 | Author: Rk Sharma

फाइनल में हिंगिस-पेनेटा की जोड़ी को हराया
न्यूयार्क। रूस की एकातेरिना माकारोवा और एलीना वेस्नीना की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को स्विटजरलैैंड की मार्टिना हिंगिस और इटली की फ्लावियया पेनेटा जैसी अनुभवी खिलाडियों को हराकर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस आेपन टूर्नामेंट के महिला युगल का खिताब जीत लिया।  माकारोवा और वेस्नीना की रूसी जोड़ी हिंगिस और पेनेटा को 2-6,  6-3,  6-2 से हराकर महिला युगल की चैंपियन बनी। वर्ष 2012 में जोड़ीदार बनी माकारोवा और वेस्नीना का यह दूसरा ग्रैंड स्लेम है। इससे पहले वर्ष 2013 में दोनों ने फ्रैंच आेपन की ट्रॉफी जीती थी।
पांच एकल, नौ युगल और एक मिश्रित युगल ग्रैंड स्लेम खिताबों की मालकिन हिंगिस अपना दूसरा यूएस आेपन युगल खिताब जीतने से चूक गईं। हिंगिस ने इससे पहले वर्ष 1998 में यूएस आेपन खिताब जीता था लेकिन इस वर्ष की शुरुआत में हिंगिस और पेनेटा से हारने वाली चौथी सीड रूसी जोडी ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम में अपना बदला पूरा कर लिया। हिंगिस ने भारत के महेश भूपति के साथ आखिरी बार वर्ष 2006 में ऑस्ट्रेलियन आेपन के मिश्रित युगल का खिताब जीता था।

New Release