नई दिल्ली। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में दिए जाने वाला 'मेजर ध्यानचंद अवार्ड' वर्ष 2015 के लिए पूर्व ओलंपियन गोलकीपर रोमियो जेम्स को दिया जाएगा। कॅरिअर की उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला यह अवार्ड पूर्व खिलाडिय़ों को प्रदान किया जाता है। जेम्स ने 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में भारत का नेतृत्व किया था। इसमें भारत पांचवें स्थान पर रहा था। इसके अलावा जेम्स 2010 विश्वकप के दौरान भारतीय टीम के कोच भी रहे हैं। (22 अगस्त, 2015)

