Today: Wednesday Aug 19, 2026

महेन्द्र सिंह धोनी ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

Posted on Feb 10 2015 | Author: Rk Sharma

मेलबोर्न। भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मेलबोर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट शृंखला के तीसरे टेस्ट मैच के बाद इसकी घोषणा की। हालांकि धोनी एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 टेस्ट मैच खेले जिनमें से मात्र 6 में जीत मिली और 15 मैच हारी। धोनी ने अपने टेस्ट करिअर में 90 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 4876 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 224 रन रहा, जो उन्होंने वर्ष 2013 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। उन्होंने 6 शतक और 33 अर्द्धशतक बनाए। उनका औसत 38.09 रहा। टेस्ट कप्तान के रूप में उन्होंने 60 में से 27 मैच जीते, वहीं 18 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

New Release