बर्मिंघम। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में नौ विकेट की शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही धोनी पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोडकर देश के नंबर एक वनडे कप्तान बन गए।
धोनी ने अपनी कप्तानी में 162 मैचों में से भारत को 91 में जीत दिलाई, वहीं अजहरुद्दीदन ने अपनी कप्तानी में 174 मैचों में से भारत को 90 मैच जिताए थे। धोनी टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर वन कप्तान हैं। उन्होंने 58 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 27 में जीत हासिल की जबकि दूसरे सफलतम कप्तान सौरभ गांगुली ने 49 टेस्ट मैचों में कप्तान कर 21 में जीत पाई है।

