मेलबोर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान अंतरर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्टम्पिंग का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मिशेल जॉनसन को स्टंप आउट करने के साथ ही 134वें खिलाड़ी को स्टम्पिंग कर श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा। उन्होंने यह उपलब्धि 460वीं पारी में हासिल की। जबकि संगकारा ने 133 स्टम्पिंग के लिए 485 पारियां खेली थीं।

