Today: Wednesday Oct 07, 2026

लेडेकी ने तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड

Posted on Oct 09 2014 | Author: Chanchal Sharma

न्यूयार्क। अमेरिकी एथलीट केटी लेडेकी ने पैन पैसिफिक चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए महिला 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। 27 वर्षीय लेडेकी ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में महिला 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी स्पर्धा के फाइनल में 58.37 सैकंड का रिकॉर्ड बनाकर आधे सैकंड के अंतर से अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस महीने के शुरूआत में कैलिफोर्निया में लेडेकी ने इस स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। लेडेकी के नाम महिलाओं का 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल रिकॉर्ड भी दर्ज है।

New Release