Today: Thursday Aug 20, 2026

लिएंडर पेस-मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने जीता युगल खिताब

Posted on Mar 27 2015 | Author: Ashok Sharma

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2015

मेलबोर्न। भारत के स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपना 15वां ग्रैंड स्लैम जीत लिया। उन्होंने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2015 का मिश्रित युगल खिताब जीता। इस जोड़ी ने कनाडा के डेनियल नेस्टर और फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच की जोड़ी को मात दी। पेस ने वर्ष 2010 में कारा ब्लैक के साथ यह खिताब जीता था। मार्टिना हिंगिस ने वर्ष 2006 में महेश भूपति के साथ मिश्रित युगल का खिताब जीता था।

New Release