लंदन। श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को क्रिकेट जगत के प्रतिष्ठित सम्मान 'विज्डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया है। उन्हें दूसरी बार यह सम्मान मिला है। इससे पहले वर्ष 2011 में वे इससे सम्मानित हो चुके हैं। संगकारा ने वर्ष 2014 के दौरान कुल 2868 रन बनाए जिसमें एक तिहरा शतक शामिल है। उल्लेखनीय है कि संगकारा ने विश्वकप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से श्रीलंका के हार जाने के बाद वन क्रिकेट से संन्यास लिया था। संगकारा दो बार यह सम्मान पाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को वर्ष 2008 और 2009 में लगातार दो बार यह सम्मान प्रदान किया गया था। आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट मेग लैनिंग को लीडिंग क्रिकेटर सम्मान से नवाजा गया। (8 अप्रेल, 2015)

