Today: Thursday Jul 02, 2026

कुमार संगकारा ने जड़ा 10वां दोहरा शतक

Posted on Sep 24 2014 | Author: Site Admin

398 गेंदों में पूरा किया दोहरा शतक

गाले। श्रीलंका की रन मशीन कहलाने वाले कुमार संगकारा ने 221 रन बना अपना 10वां दोहरा शतक ठोक डाला। उन्होंने यह उपलब्धि गाले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में हासिल की। संगकारा टीम के 511 के स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने माहेला जयवर्धने (59) के साथ तीसरे विकेट पर 113 रन और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (91) के साथ चौथे विकेट पर 181 रन की साझेदारी की। संगकारा ने चायकाल के बाद 398 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। संगकारा ने 10वां दोहरा शतक जड़ वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को सर्वाधिक दोहरे शतक बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब वे आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के  रिकॉर्ड से दो कदम दूर हैं। लारा के 9, जबकि ब्रैडमैन के नाम 12 दोहरे शतक हैं।
New Release