18वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
पटियाला। राजस्थान की डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया ने 18वीं फैडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 56.84 मी. की थ्रो के साथ महिला डिस्कस थ्रो का स्वर्ण जीता। राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता पूनिया को ग्लोसगो में निराशा हाथ लगी थी।सिद्धांत ने की अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सिद्धांत तिंगालया ने 110 मीटर बाधा दौड़ में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आेएनजीसी की तरफ से खेल रहे सिद्धांत ने चार साल पहले इसी ट्रैक पर अपना पहला राष्ट्रीय रिकॉर्ड (13.81 सैकंड) बनाया था। इसके बाद उन्होंने तीन बार इसमें सुधार किया। सिद्धांत ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में 13.93 सैकंड का समय लिया था और वह अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। आेएनजीसी की तरफ से खेल रहे महाराष्ट्र के सिद्धांत ने 13.65 सैकंड का समय लेकर अपने राष्ट्रीय रिकाम्र्ड की बराबरी की जो उन्होंने 2012 में ब्रूसेल्स में बेल्जियम नेशनल चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहते हुए बनाया था।पुरूषों और महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धाओं में भी रोमांचक मुकाबला हुआ। तमिलनाडु के मणिकंडा अरूमुगम ने 21.21 सेकंड और बंगाल की आशा राय ने 23.89 सेकंड में स्वर्ण जीते। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य विजेता अर्पिन्दर सिंह ने 16.70 मी. की छलांग के साथ तिहरी कूद स्पर्धा जीती। राष्ट्रीय रिकार्डधारी रंजीत माहेश्वरी. 16.43. दूसरे और ए.वी राकेश बाबू.16.15 मी. तीसरे स्थान पर रहे। पंजाब की 31 वर्षीय आे पी जैशा ने महिलाओं की 1500 मी. दौड़ चार मिनट 09.14 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय में जीती। पुरुषों की 1500 मी. स्पर्धा का स्वर्ण केरल के जिनसन जानसन ने तीन मिनट 52.60 सैकंड में जीता।

