Today: Tuesday Aug 18, 2026

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2015 में केन्या प्रथम स्थान पर

Posted on Apr 03 2016 | Author: Ashok Sharma

जमैका दूसरे व अमेरिका तीसरे स्थान पर

बीजिंग। चीन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2015 में केन्या प्रथम स्थान पर रहा। केन्या के एथलीटों ने 7 स्वर्ण पदकों सहित कुल 16 पदक जीते। वहीं जमैका दूसरे व अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा। अंतिम दिन महिलाओं की मैराथन का स्वर्ण पदक इथोपिया की मारे दिबाबा ने जीता। प्रतियोगिता में भारत को एक भी पदक नहीं मिला। महिलाओं की मैराथन में भारत की ओ पी जैशा ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड तो बनाया लेकिन उन्हें 18वां स्थान ही मिला। जैशा ने मैराथन को पूरा करने में दो घंटे, 34 मिनट और 43 सेकंड का समय निकाल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने इस वर्ष मुंबई मैराथन में तय किए गए दो घंटे, 37 मिनट और 29 सेकंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया। इसके अलावा भारत की ही सुधा सिंह 19वें स्थान पर रहीं।

टॉप टेन पदक विजेता

क्रम देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 केन्या 7 6 3 16
2 जमैका 7 2 3 12
3 अमेरिका 6 6 6 18
4 इंग्लैंड 4 1 2 7
5 इथोपिया 3 3 2 8
6 पोलैंड 3 1 4 8
7 कनाडा 2 3 3 8
8 जर्मनी 2 3 3 8
9 रूस 2 1 1 4
10 क्यूबा 2 1 0 3

 

New Release