Today: Tuesday Oct 06, 2026

केटी लेडेकी ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल का अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

Posted on Oct 09 2014 | Author: Ashok Sharma

पेन पैसिफिक चैंपियनशिप
गोल्ड कोस्ट। अमेरिका की कैटी लेडेकी ने पेन पैसिफिक चैंपियनशिप में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। 17 वर्ष की लेडेकी ने 15 मिनट 28.36 का समय निकाल गोल्डकोस्ट में अपने पांचवें स्वर्ण पर कब्जा जमाया। यह उनके पिछले रिकॉर्ड से लगभग छह सेकंड कम समय है। उन्होंने न्यूजीलैंड की लॉरेन बोयले को दस सेकंड पीछे छोड़ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। लेडेकी ने जून में एक गैर आेलंपिक स्पर्द्धा में 15 मिनट 34.23 का समय निकाला था। लेडेकी ने पेन पैसिफिक चैंपियनशिप में 200, 400, 800, 1500 मीटर के फ्रीस्टाइल तैराकी स्वर्ण अपने नाम किए हैं। इसके अलावा चार गुणा 200 मीटर रिले में स्वर्ण जीतने वाली टीम में भी वे शामिल थीं। अब उनके नाम 400, 800, 1500 मीटर के फ्रीस्टाइल तैराकी विश्व रिकॉर्ड हो गए हैं। एक ही समय में तीनों रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली महान एथलीट जेनेट इवांस के बाद एेसा करने वाली वह पहली अमेरिका महिला हैं।

New Release